बच्चे का खाना न खाने का क्या कारण होता है?HealthPlanet

Posted on Tue 28th Feb 2023 : 15:32

बच्चों को भूख न लगने के कारण-

मॉमजंक्शन में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, जब बच्चों का समय पर शारीरिक विकास ना हो रहा हो, तो ध्यान देना जरूरी हो जाता है. पहले वर्ष में बच्चे तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन उसके बाद विकास धीमी हो जाती है और वे कम खाने लगते हैं. हालांकि, इस पीरियड में भूख में कमी आना नॉर्मल होता है. लेकिन बिल्कुल ही खाना ना खाए, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए.

कोई बीमारी होने पर भी भूख मर जाती है. यदि बच्चे को गले में खराश, स्टमक फ्लू, डायरिया, सिरदर्द, बुखार या कोई अन्य लक्षण नजर आए, तो हो सकता है वे पहले की तुलना में कम खाना खाएं. हालांकि, इन समस्याओं के खत्म होते ही बच्चे की डाइट और भूख पहले की ही तरह अच्छी हो जाती है. यदि ऐसा ना हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें.

कुछ बड़े बच्चों में स्ट्रेस भी भूख ना लगने का कारण बनता है. यदि आपका बच्चा कम खा रहा है, भरपूर नींद नहीं ले रहा, तो हो सकता है उसे स्ट्रेस की समस्या हो. स्ट्रेस के कारणों को पहचानना जरूरी है. बच्चों में स्ट्रेस के कॉमन कारण पालतू जानवर की मौत, किसी परिवार के सदस्य की मृत्यु, बुलिइंग, स्टडी में नंबर कम आना, पढ़ाई का प्रेशर, पेरेंट्स का दबाव आदि.

कुछ दवाओं जैसे एंटीबायोटिक्स लेने से भी भूख प्रभावित हो सकती है. कई अन्य दवाओं के नियमित सेवन से भी भूख कम लग सकती है. साथ ही कब्ज होने पर कई बार पेट फूला हुआ रहने से खाने की इच्छा नहीं होती है.

अक्सर बच्चे खाने-पीने में बहुत नखरे दिखाते हैं. छोटे बच्चों को कई बार पेट में कीड़े होने के कारण भी खाने की इच्छा नहीं होती है. यदि वे कुछ दिनों से पेट दर्द के साथ नहीं खाने की इच्छा व्यक्त कर रहे हैं, तो डॉक्टर से दिखा लें. कई बार पेट में कीड़े होने से भी भूख मर जाती है.

बच्चा एक से डेढ़ साल का है और कुछ भी खा नहीं रहा है, तो हो सकता है उसके दांत निकल रहे हों. दांत निकलने के समय मसूड़ों के आसपास इर्रिटेशन, खुजली, दर्द होने से भी बच्चा खाना नहीं चाहता. उसे खीझ, चिड़चिड़पन महसूस होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info